बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

author-image
IANS
New Update
Bihar On

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार की शाम बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलशयों पर लाखों छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया और पूजा-अर्चना की।

Advertisment

इस क्रम में कई व्रतियों ने अपने घरों तथा अपार्टमेंट की छतों पर भी व्यवस्था कर भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री आवास में भी अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया।

छठ पर्व के तीसरे दिन बुधवार की शाम लाखों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे। आम से लेकर खास लोग भक्ति में डूब गए। छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाब और जलाशयों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कें पूरी तरह सजी हैं। छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। इस दौरान उनके बड़े भाई समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

औरंगाबाद की ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव में भी आस्था एवं विश्वास का प्रतीक छठ पर्व का अनुष्ठान किए व्रतियों ने बुधवार शाम को अस्तचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। श्रद्धालुओं ने सूप में अघ्र्य की सामग्री रखकर भगवान का ध्यान रख नमन किया। अघ्र्य देने को लेकर देव सूर्यकुंड तालाब में लाखों व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

गुरुवार की सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत हुई थी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment