बिहार: अररिया में बाढ़ का भयानक मंजर, पुल सहित महिला और उसके बच्चे बहे
बिहार की सभी प्रमुख नदियों के गुरुवार के जलस्तर में वृद्धि के कारण 15 जिलों में बाढ़ का पानी फैल गया है। इससे करीब 93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है।
नई दिल्ली:
बिहार के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से जारी बाढ़ के हालात ने पूरे देश को चिंतित कर रखा है। मामला और भयावह होता जा रहा है।
बिहार की सभी प्रमुख नदियों के गुरुवार के जलस्तर में वृद्धि के कारण बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे करीब 93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है।
इन सबके बीच एक डराने वाला वीडियो बिहार के अररिया से आया है। यहां नदी के बहाव में पुल धंसने से महिला और एक बच्चा बह गया। जब तक लोग महिला और उसके बच्चे के लिए कुछ कर पाते, तब तक वे पानी की तेज धार में काफी दूर निकल चुके थे।
यह भी पढ़ें: भागलपुर सृजन घोटाला: सीएम नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की
बता दें कि बाढ़ से सबसे ज्यादा 23 लोग अररिया में ही मरे हैं। वहीं, पश्चिम चंपारण में 13, किशनगंज में आठ, पूर्णिया में पांच, सीतामढ़ी में 11, मधेपुरा में 12, सुपौल में एक, पूर्वी चंपारण में 14, दरभंगा में चार, मधुबनी में पांच, सहरसा में तीन, शिवहर में दो तथा सुपौल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति