बिहार के मंत्री ने बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए फिर उठाया हाई डैम बनाने का मुद्दा
बिहार के मंत्री ने बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए फिर उठाया हाई डैम बनाने का मुद्दा
पटना:
बिहार में अभी जुलाई महीने में ही अधिकांश प्रमुख नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद आठ से नौ जिलों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इस बीच, बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने एकबार फिर बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नेपाल में प्रमुख नदियों पर हाई डैम बनाने तथा गंगा में गाद की समस्या का मुद्दा उठाया है।बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नेपाल में प्रमुख नदियों पर हाई डैम बने। उन्होंने फरक्का बराज की जल निकासी क्षमता और गंगा जल में अंतरराज्यीय और अंतराष्ट्रीय हिस्सेदारी पर पुनर्विचार और गंगा नदी में गाद का मुद्दा उठाया है।
उन्होंने कहा कि फरक्का बराज बनने से गंगा नदी में गाद भरने की वजह से नदी का बहाव, उसकी अविरलता प्रभावित हुई है।
झा ने कहा कि गंडक, बागमती, कमला, कोसी, महानंदा सहित कई नदियां नेपाल से पानी लेकर उत्तर बिहार में आती हैं और बिहार के मध्य में गंगा नदी में मिलती हैं।
नेपाल में भारी बारिश होने पर ये नदियां अत्यधिक पानी और गाद लाती हैं, जिससे जलप्लावन की स्थिति बन जाती है।
उन्होंने कहा, बिहार के बड़े इलाके में आने वाली बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नेपाल में प्रमुख नदियों पर हाई डैम बनाने की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर भारत और नेपाल सरकार के बीच वार्ता का दौर दशकों से जारी है, पर अपेक्षित परिणाम नहीं निकला है।
उन्होंने आगे कहा कि फरक्का बराज बनने के बाद से गंगा नदी की तलहटी में गाद भर रहा है, जिससे नदी की अविरलता प्रभावित हुई है। फरक्का बराज की जल निकासी क्षमता और गंगा जल में अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय हिस्सेदारी पर पुनर्विचार की मांग बिहार वर्षों से कर रहा है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी