बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता लोगों की सेवा के लिए होती है न कि 'मेवा' के लिए।
बिहार विधानसभा में पेश विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए नीतीश कुमार ने लोगों से वादा किया, 'अब बिहार में सरकार चलेगी, जनता की सेवा करेगी और भ्रष्टाचार और अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
नीतीश ने कहा, 'हमने कई समस्याओं का सामना किया, बावजूद इसके गठबंधन धर्म का पालन करने का हरसंभव प्रयास किया। परंतु जब स्थिति खराब हो गई और जनता परेशान होने लगी तो महागठबंधन तोड़ने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।'
उन्होंने कहा, 'मुझे कोई सांप्रदायिकता का पाठ नहीं पढ़ा सकता। आज अपनी पाप छिपाने लोग 'सेकुलर' बने हैं।'
हे राम से जय श्रीराम तक पहुंच गए नीतीश: तेजस्वी यादव
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने को कहा था, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता लोकलाज से चलती है।
अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने सरकार को समर्थन देने के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मैं विपक्ष के सभी आरोपों, बातों का जवाब दूंगा।'
नीतीश कुमार ने जीता विश्वासमत, नाराज़ तेजस्वी ने जमकर निकाली भड़ास
बता दें कि इसस पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर ज़ुबानी हमला करते हुए कहा था कि पता नहीं नीतीश कब हे राम से जय श्रीराम तक पहुंच गए। साथ ही तेजस्वी ने नीतीश पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा,'बिहार की जनता नीतीश को सबक सिखाएगी। जब विधानसाभा में वो हमारे सवालों का जवाब नहीं दे पाए तो लोगों को क्या जवाब देंगे?'
उन्होंने कहा कि आज बिहार का युवा उदास है। संघ मुक्त भारत बनाने की बात कहने वाले नेता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सामने घुटने टेक दिए।
उप-राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का करेंगे समर्थन
HIGHLIGHTS
- नीतीश ने कहा, सत्ता लोगों की सेवा के लिए होती है न कि 'मेवा' के लिए
- अपनी पाप छिपाने के लिए लोग 'सेकुलर' बने हैं: नीतीश
- भ्रष्टाचार और अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: नीतीश
Source : News Nation Bureau