बिहार में 3 नए नगर निकाय का गठन, 7 को किया गया अपग्रेड, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
बिहार में 3 नए नगर निकाय का गठन, 7 को किया गया अपग्रेड, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
पटना:
बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए नगर निकायों के गठन की मंजूरी दी गई। इसके अलावा बैठक में सात नगर निकायों को उत्क्रमित (अपग्रेड) किया गया है, जबकि 7 नगर निकायों के नाम में संशोधन को मंजूरी दी गई है।कैबिनेट बैठक में राजगीर नेचर सफारी के संचालन के लिए 38 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में तीन नए नगर निकायों के गठन की मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा बैठक में सात नगर निकायों को उत्क्रमित (अपग्रेड) किया गया है, जबकि 7 नगर निकायों के नाम में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
पटना के मनेर नगर पंचायत को तथा लखीसराय के बड़हिया नगर पंचायत को नगर परिषद में बदला गया है। इसके अलावा नालंदा के इस्लामपुर नगर पंचायत को तथा जमुई में नगर पंचायत झाझा को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित किया गया है।
इधर, सहरसा नगर परिषद अब नगर निगम हो गया है जबकि मुजफ्फरपुर नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में बिहार में नेचर सफारी, राजगीर के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 38 पदों के सृजन की स्वीकृति एवं विभिन्न कोटि के 35 वाहनों के क्रय की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा बैठक में इको पर्यटन के विकास के लिए इको पर्यटन संभाग की स्थापना के लिए 224 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। राजगीर जू सफारी, राजगीर के लिए भी 29 पदों के सृजन की स्वीकृति बैठक में प्रदान की गई है।
बैठक में युवा शक्ति बिहार की प्रगति के तहत संस्थानों की गुणवत्त बढ़ाने के लिए राज्य के प्रत्येक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा