यूपी चुनाव: ग़ाज़ियाबाद रैली में पीएम मोदी बोले- बीजेपी सरकार बनी तो किसानों की जमीन हड़पने वाले जाएंगे जेल

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
यूपी चुनाव: ग़ाज़ियाबाद रैली में पीएम मोदी बोले- बीजेपी सरकार बनी तो किसानों की जमीन हड़पने वाले जाएंगे जेल

Photo Collage

पश्चिमी यूपी में 11 फरवरी को मतदान होना है। जिसको देखते हुए सभी राजनीतिक दल ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ग़ाज़ियाबाद के कमला नेहरू नगर ग्राउंड में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी उम्मीदवार समेत कई नेता भी शामिल हैं।

Advertisment

मोदी लाइव अपडेट्स

# अखिलेश जी, आपने पिताजी का क्या किया, चाचाजी का क्या किया, बाहुओं भतीजों भाइयों का क्या किया, वो जनता जानती है।

# हिम्मत हो, नेक इरादे हो तो आप उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था कर सकते हो।

# जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो सारे गुंडागर्दी करने वाले लोग या तो जेल में थे या सीधे हो गए थे।

# यूपी में महिलाएं शाम में घर से बाहर नहीं निकल सकती, और बच्चियां स्कूल के लिए नहीं निकल सकती हैं। ये प्रदेश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है।

# उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है अगर सही सरकार चुनी जाये।

# मोदी को जितनी गाली देना है तो दो लेकिन पाँच मिनट अपने काम का हिसाब देने के लिए तो तैयार हो जाओ।

# मैं अपने काम का हिसाब देता हूं, 1 करोड़ 80 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया।

# हमने तय किया है, बीजेपी की सरकार बनते ही, जमीन लूटने वालो के खिलाफ एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाया जायेगा।

# सपा हो या बसपा, कांग्रेस ने तो पुरे देश को डुबाया और वो भी भी डूब गए। अखिलेश जी इतने डरे हुए हैं कि जो मिले गले मिला लेते है।

# हमने तय किया है, बीजेपी की सरकार बनते ही, जमीन लूटने वालो के खिलाफ एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाया जायेगा।

# गाजियाबाद का ऑडिट होना चाहिए, लेकिन सपा सरकार कह रही है हम CAG से ऑडिट नहीं कराएंगे।

# मैं छोटे व्यापारियों को कहना चाहता हूं, मेरी सरकार बनते ही आपकी सुरक्षा की गारंटी मेरी होगी।

# किसानों की जमीन लेने वालों को जेल भेजना होगा, किसानों को जमीन लौटाना है।

# भाजपा की सरकार बनते ही उनके खिलाफ एक स्पेशल पुलिस यूनिट बनाई जाएगी और जमीन वापस कराया जाएगा।

# मैंने कानून बना दिया। अब कोई बिलडर अपनी मनमानी नहीं कर सकता है अगर करेगा तो जेल जाएगा।

# भारत सरकार फसल बीमा योजना लाई, इसके अनुसार पैदावार के हिसाब से पैसा मिलेगा।

# फसल काटने के बाद भी अगर फसल बर्बाद हो जाती है तो भी बीमा का पैसा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के उत्पदान का सिर्फ 3% ही खरीदती है। बाकि किसानों को उनके नसीब पर छोड़ दिया जाता है।

# हरियाणा किसानों की 60% खरीदी करता है। जब भाजपा की सरकारें खरीद सकती है तो आप तो आप सिर्फ 3% क्यों खरीदते हो।

# ये लड़ाई विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है। उनका विनाश का रास्ता देख लिया अब भाजपा का विकास का रास्ता चुनें।

वहीं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले दो चरणों 11 और 15 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के मतदान में मेरठ-सहारनपुर मंडल की आठ जिलों की 73 सीटों पर वोटिंग होगी।

Source : News Nation Bureau

Big election rally UP Election 2017 up-election
      
Advertisment