योगांध्र 2025 : विशाखापट्टनम में पीएम मोदी का स्वागत, आंध्र प्रदेश बना वैश्विक योग आंदोलन का केंद्र
पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 18,653 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
मौत से चंद घंटे पहले तक शूटिंग करती रही ये एक्ट्रेस, कहलाती थी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मां
Kota Suicide Case: कोट में युवक ने लगाया मौत को गले, आठ पन्नों के सुसाइड नोट में किया 4 लोगों का जिक्र
International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, विशाखापत्तनम में PM मोदी, जम्मू कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री
MP: श्योपुर में समय से पहले मानसून की दस्तक, भारी बारिश से खिरखिरी नदी में उफान, टूटा कई गांवों से संपर्क
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3
ईडी ने ईएसओपी अनियमितताओं को लेकर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की जांच की, वरिष्ठ अधिवक्ता को भेजा गया समन वापस लिया
जिद, जुनून और जीत की मिसाल : 21 जून को जन्मी विनीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया था तिरंगा

हरियाणा : भारतीय किसान संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, 'खेती छोड़ो जेल भरो' आंदोलन शुरू

करनाल में खेतों में पुवाल जलाने के मामले में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) किसानों के समर्थन में आ गया है। सरकार द्वारा बनाए गये नियम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारतीय किसान संघ ने 'खेती छोड़ो जेल भरो' का नारा दिया।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
हरियाणा : भारतीय किसान संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, 'खेती छोड़ो जेल भरो' आंदोलन शुरू

भारतीय किसान संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

करनाल में खेतों में पुवाल जलाने के मामले में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) किसानों के समर्थन में आ गया है। सरकार द्वारा बनाए गये नियम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारतीय किसान संघ ने 'खेती छोड़ो जेल भरो' का नारा दिया।

Advertisment

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष रतन मान ने कहा, 'सरकार गलत कानून बनाकर किसानों को जेल भेज रही है। हम इसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर 'खेती छोड़ो जेल भरो' आंदोलन कर रहे हैं।'

भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को हरियाणा कुरुक्षेत्र जिले के लादावा में विरोध प्रदर्शन किया। मान ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को निशाना बना रही है, जबकि ज्यादा प्रदूषण कारखानों से निकलने वाले धुएं से हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पांच महीनों में दोगुना मेट्रो किराया, आम आदमी को बिल्कुल न भाया

मान ने कहा, 'बड़े कारखाने और पटाखे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन कारखानों को क्यों नही बंद कर देना चाहिये और क्या पटाखों पर बैन नहीं लगना चाहिये? उत्पादकता बनाए रखने के लिए पुवाल जलाने के अलावा किसानों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।'

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभी किसानों को मुआवजे के रूप में 40,000 रू प्रति एकड़ दिया जाये तो किसान इस अभ्यास को बंद कर देंगे।

खेतों में पुवाल जलाना अधिकारियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि इससे वायु प्रदूषण तो होता है और साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुये सरकार ने जिला प्रशासन को खेतों में पुवाल जलाने वाले लोगों पर सख्त कारवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: केरल लव जिहाद मामला: वकील की दलील पर सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, कहा- यह राजनीतिक मंच नहीं

Source : News Nation Bureau

Bharatiya Kisan Union BKU
      
Advertisment