भारत बंद : लाल किले के दोनों मार्ग बंद

भारत बंद : लाल किले के दोनों मार्ग बंद

भारत बंद : लाल किले के दोनों मार्ग बंद

author-image
IANS
New Update
Bharat Bandh

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रतिष्ठित लाल किले के दोनों मार्गों को बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी ने कहा, छत्तरेल और सुभाष मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

यह कदम संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को दिए गए भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर उठाया गया है।

26 जनवरी को लाल किले की घटना कैसे एक गंभीर हिंसा में बदल गई, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस बल को अधिक सतर्क देखा गया।

26 जनवरी को, कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने वाले हजारों किसानों ने सीमाओं पर सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और अपने ट्रैक्टर मार्च के लिए ऐतिहासिक राजपथ तक पहुंचने के असफल प्रयास में राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया।

हालांकि, सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए लाल किले में प्रवेश करने में सफल रहे और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराए जाने वाले पोल पर एक धार्मिक और कृषि संघ का झंडा लगाया।

इससे पहले सोमवार को विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर सीमा की ओर यातायात बंद कर दिया गया।

किसानों को बड़ी संख्या में सड़क पर बैठे और कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाते देखा जा सकता है।

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पंडित श्री राम मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है जो पश्चिमी दिल्ली में टिकरी सीमा के करीब है।

बाकी जगहों पर दिल्ली मेट्रो बिना किसी देरी के काम कर रही है।

एसकेएम ने कहा है कि सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा, जिसके दौरान पूरे देश में सभी सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रम और समारोह बंद रहेंगे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment