सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप सांसद भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप सांसद भगवंत मान

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

Advertisment

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जलालाबाद की रैली में यह घोषणा की। पंजाब की राजनीति अभी तक अकाली-बीजेपी और कांग्रेस के बीच घूमती रही है लेकिन आम आदमी पार्टी के सभी 177 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब पंजाब चुनाव तितरफा हो गया है।

केजरीवाल ने रैली में कहा कि भगवंत मान पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने अपनी रैली की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से की है।

HIGHLIGHTS

  • पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप सांसद भगवंत मान
  • भगवंत मान पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं

Source : News Nation Bureau

Bhagwant Singh Mann
      
Advertisment