यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

author-image
IANS
New Update
Battle for

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisment

महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप सर्वाइवर की मां पूनम पांडे भी शामिल है। साथ ही पत्रकार निदा अहमद और लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर का भी नाम सूची में शामिल हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा, हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment