गाजियाबादः 'लव जेहाद' पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
गाजियाबाद में लव जेहाद के नाम पर हंगामा करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
नई दिल्ली:
गाजियाबाद में 'लव जेहाद' के नाम पर हंगामा करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती की शादी के रिसेप्शन में बजरंग दल के कार्यकर्ता हंगामा करने पहुंचे थे।
करीब पांच साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। लड़का एमबीए की पढ़ाई करके बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करता है जबकि लड़की पेशे से डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी शुक्रवार को परिवारों की सहमति से हुई थी।
इसे भी पढ़ेंः ओवैसी बोले, राजस्थान में मुस्लिम व्यक्ति की नृशंस हत्या पर क्यों नहीं बोल रहे पीएम मोदी
हालांकि बजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे 'लव जेहाद' करार देते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ा कर पीटा।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है। इलाके में भारी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस घटना में लड़की पक्ष ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इसकी शिकायत दी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!