अजीम प्रेमजी ने झारखंड में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और आईटी पार्क खोलने की जताई इच्छा, सीएम हेमंत सोरेन से हुई बातचीत
अजीम प्रेमजी ने झारखंड में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और आईटी पार्क खोलने की जताई इच्छा, सीएम हेमंत सोरेन से हुई बातचीत
रांची:
विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गुरुवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे राज्य में विश्वविद्यालय, स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज और आईटी पार्क स्थापित करना चाहते हैं। झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अजीम प्रेमजी के बीच विकासात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान अजीम प्रेमजी ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की तथा झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट एवं हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के पोटेंशियल को हम पहचानें और उस पर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। अजीम प्रेमजी ने निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही।
इस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन टोपनो भी उपस्थित थे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि
-
Chaitra purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय