आयुष्मान: बायोपिक बनी तो नीरज चोपड़ा की भूमिका निभाना पसंद करुं गा
आयुष्मान: बायोपिक बनी तो नीरज चोपड़ा की भूमिका निभाना पसंद करुं गा
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनने की स्थिति में उनकी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं।2020 टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। आयुष्मान कहते हैं मैं लगातार वास्तविक लोगों से प्रेरित होता हूं जो असाधारण चीजें करते हैं। अभी मैं नीरज चोपड़ा से बेहद प्रेरित हूं।
आयुष्मान ने कहा, ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण जीतने के लिए उन्होंने जो संकल्प और प्रदर्शन किया, उसे सलाम करने की जरूरत है। अगर भविष्य में यह बायोपिक बनी है उसमें वे अपना रोल नहीं निभाना चाहते हैं तो मैं उनकी जगह वो काम करना चाहूंगा।
अभिनेता का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियों का जश्न मनाने की जरूरत है और ऐसे नायकों के जीवन की कहानियों को देश भर के लोगों को बताने की जरूरत है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां