जम्मू-कश्मीर: दो जगहों पर हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत, सात सैनिक बचाए गए

जम्मू-कश्मीर में हुए हिमस्खलन से गुरेज़ सेक्टर में सेना का पोस्ट बर्फ में दब गया। इस हादसे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में हुए हिमस्खलन से गुरेज़ सेक्टर में सेना का पोस्ट बर्फ में दब गया। इस हादसे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: दो जगहों पर हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत, सात सैनिक बचाए गए

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबकर 10 सैनिकों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर बुधवार शाम बर्फ की एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरी, जिससे कुछ सैनिक उसमें फंस गए। कई अन्य सैनिक अभी लापता बताए जा रहे हैं।

Advertisment

हादसे के बाद सेना ने बचाव का काम शुरू कर दिया है। सेना के 51 राष्ट्रीय राइफल्स का कैंप गुरेज़ सेक्टर में है जो गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में अभी और जानकारी आने का इंतज़ार किया जा रहा है। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'जूनियर कमीशंड अधिकारी के साथ सात जवानों को सुऱक्षित बचा लिया गया है।'

इससे पहले बुधवार को 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा सेना के 8 जवान बर्फ के नीचे आ गए थे, जिन्हें बचा लिया गया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर हिमस्खलन, 1 अधिकारी की मौत, 8 जवानों को बचाया गया

इसके अलावा कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।

जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खल की घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने कहा, भारत-पाक वार्ता के लिये जम्मू-कश्मीर में शांति ज़रूरी

Source : News Nation Bureau

avalanche Gurez sector
Advertisment