श्रीनगर और जम्मू में मौसम की सबसे ठंडी रात
श्रीनगर और जम्मू में मौसम की सबसे ठंडी रात
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही। श्रीनगर और जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां पारा क्रमश: माइनस 6 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।विभाग के एक अधिकारी ने कहा, माइनस 6.0 और 2.3 डिग्री के साथ, श्रीनगर और जम्मू में आज मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
इस बीच, लद्दाख के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 20.3 नीचे और लेह में शून्य से 15.3 नीचे दर्ज किया गया।
कटरा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, बटोटे में माइनस 1.1, बनिहाल में माइनस 1.2 और भद्रवाह में माइनस 2.9 डिग्री रहा।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें