सोनिया गांधी, फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रचार नहीं करेंगी। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी पांच चुनावी राज्यों (गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर) में पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगी। खराब चल रहे स्वास्थ्य के कारण चुनाव प्रचार से दूर रहने का फैसला लिया है।
पिछले दिनों कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष का नाम था। लेकिन अब खबर है कि सोनिया प्रचार में शामिल नहीं होंगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अपनी पार्टी के कैंपेन स्ट्रैटजी को सार्वजनिक नहीं करेंगे।
Congress President Sonia Gandhi to not campaign in any of the five poll bound states, say sources.
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017
आपको बता दें की सोनिया गांधी पिछले कुछ महीनों से पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। पिछले महीने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जन वेदना रैली में सोनिया गांधी शामिल नहीं हुई थी। फिलहाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी में परदे के पीछे काम कर रहीं प्रियंका गांधी कांग्रेस के कामकाज को देख रही हैं।
Source : News Nation Bureau