VIDEO: असम NRC मुद्दे पर सदन के बाहर ही भिड़ गए केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और बंगाल से कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य सदन के बाहर तीखी बहस करते दिखे।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और बंगाल से कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य सदन के बाहर तीखी बहस करते दिखे।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
VIDEO: असम NRC मुद्दे पर सदन के बाहर ही भिड़ गए केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य (फोटो: ANI)

असम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का अंतिम ड्राफ्ट जारी होने के मुद्दे पर संसद के अंदर तीखे बहस के बाद सदन के बाहर भी सांसदों के बीच तीखी बहस देखी जा रही है।

Advertisment

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और बंगाल से कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य सदन के बाहर तीखी बहस करते दिखे।

प्रदीप भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाया कि आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आप लोग उनके बारे में गलत बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 100 बार असम गया हूं।

जानिए दोनों के बीच क्या हुई बहस

प्रदीप भट्टाचार्य: मैं 100 बार असम गया हूं। आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

अश्विनी चौबे: आप कौन हैं?

प्रदीप भट्टाचार्य: मैं एक सांसद हूं।

अश्विनी चौबे: मैं भी एक सांसद हूं। मैं सही कह रहा हूं। आपको कहने का अधिकार है कहिए। जो इस देश के अंदर रहेगा, जो भारतीय बनकर रहेगा, वही इस देश का नागरिक होगा।

प्रदीप भट्टाचार्य: आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जो हैं भारतीय हैं।

अश्विनी चौबे: जो बांग्लादेश का है उसे इसे देश से निकाला जाएगा।

प्रदीप भट्टाचार्य: आप लोग गुमराह कर रहे हैं...

बता दें कि सोमवार को जारी असम एनआरसी के अंतिम ड्राफ्ट के मुताबिक आवेदन किए कुल 3.29 करोड़ लोगों में 2,89,83,677 लोगों को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में शामिल किया गया।

वहीं सूची में शामिल नहीं किए गए 40 लाख लोगों को दोबारा आपत्ति जताने और दावेदारी का मौका मिलेगा। हालांकि एनआरसी का अंतिम ड्राफ्ट जारी होने के बाद संसद में भी लगातार बहस जारी है।

मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर बहस और कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्य सभा पूरे दिन के लिए स्थगित हो गया।

और पढ़ें: रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दे पर सरकार का जवाब, घुसपैठ रोकने की कोशिश जारी

Source : News Nation Bureau

BJP parliament ashwini choubey Congress MP Assam NRC Assam NRC Issue
Advertisment