असम में दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने लिए असम की बीजेपी सरकार ने सख्त फैसला लिया है।
नई दिल्ली:
देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने लिए असम की बीजेपी सरकार ने सख्त फैसला लिया है। सर्वानंद सोनोवाल सरकार ने ऐलान किया है कि जिस सरकारी कर्मचारी के दो से ज्यादा बच्चे होंगे उन्हें नौकरी से सस्पेंड किया जा सकता है।
इतना ही नहीं जिन लोगों को दो से ज्यादा बच्चे होंगे वो कभी किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। पंचायत चुनाव में भी वैसे प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे जिसके दो से ज्यादा बच्चे होंगे।
पूरे विश्व में भारत जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर है और अभी हमारे देश की अनुमानित जनसंख्या करीब 125 करोड़ है। सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए लगातार कई कार्यक्रम चला रही है लेकिन इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है शायद इसलिए सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है।
हालांकि असम सरकार के इस फैसले पर विवाद भी हो सकता है और लोग इसका विरोध भी कर सकते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट