दिल्ली हुई जलमग्न, भारी बारिश के कारण ठहरा ट्रैफिक

सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभगा ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 24.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभगा ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 24.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दिल्ली हुई जलमग्न, भारी बारिश के कारण ठहरा ट्रैफिक

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, 'आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश होने व बौछारें पड़ने की संभावना है।' अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisment

सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभगा ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 24.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।पालम में 19.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'आसमान में बादल छाये रहेंगे। दिन में शहर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।' सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में 7 महीने की बच्ची की हत्या, आरोपी मां गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भारी बारिश हुयी जिसके कारण जल जमाव हो गया और शहर में कई जगह यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Source : IANS

delhi heavy rain traffic
Advertisment