Article 370 & 35A: मोदी सरकार के फैसले के बाद देश में घटी राज्यों की संख्या, केंद्र शासित प्रदेश बढ़े

केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही देश में राज्यों की संख्या में कटौती हो गई है. आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना राज्य बना था, जिसके बाद भारत में राज्यों की संख्या 28 से बढ़कर 29 हो गई थी.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
Article 370 & 35A: मोदी सरकार के फैसले के बाद देश में घटी राज्यों की संख्या, केंद्र शासित प्रदेश बढ़े

भारत का मानचित्र

देश के इतिहास में 5 अगस्त 2019 की तारीख को स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा. केंद्र की मोदी सरकार ने देश के सबसे अहम राज्य जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटा दिया. इसके साथ ही कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को भी छीन लिया गया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि लद्दाख अब जम्मू कश्मीर का हिस्सा नहीं होगा. लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा. इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर भी अब राज्य नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश होगा. हालांकि जम्मू कश्मीर में विधानसभा होगी जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी.

Advertisment

ये भी पढ़ें- VIRAL: कश्मीर में धारा 370 और 35A हटते ही प्लॉट की बिक्री शुरू, जल्दबाजी न करने की दी गई सलाह

केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही देश में राज्यों की संख्या में कटौती हो गई है. आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना राज्य बना था, जिसके बाद भारत में राज्यों की संख्या 28 से बढ़कर 29 हो गई थी. लेकिन आज जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले के बाद देश में राज्यों की संख्या एक बार फिर 29 से घटकर 28 हो गई है. इसके साथ ही देश में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो गई है. आज के फैसले से पहले देश में कुल 7 केंद्र शासित प्रदेश थे, जो आज के फैसले के बाद बढ़कर 9 हो गए हैं.

आज के फैसले के बाद भारत के राज्य इस प्रकार हैं-
1. उत्तर प्रदेश
2. बिहार
3. झारखंड
4. हरियाणा
5. उत्तराखंड
6. पंजाब
7. राजस्थान
8. गुजरात
9. मध्य प्रदेश
10. छत्तीसगढ़
11. ओडीशा
12. सिक्किम
13. अरुणाचल प्रदेश
14. असम
15. त्रिपुरा
16. मिजोरम
17. पश्चिम बंगाल
18. आंध्र प्रदेश
19. तमिलनाडु
20. तेलंगाना
21. केरल
22. कर्नाटक
23. गोवा
24. महाराष्ट्र
25. हिमाचल प्रदेश
26. मणिपुर
27. मेघालय
28. नागालैंड

आज के फैसले के बाद भारत के केंद्र शासित प्रदेश इस प्रकार हैं-
1. दिल्ली
2. चंडीगढ़
3. दादरा नगर और हवेली
4. लक्ष्यद्वीप
5. अंडमान और निकोबार
6. पॉन्डिचेरी
7. दमन और दिव
8. जम्मू कश्मीर (आज के फैसले के बाद)
9. लद्दाख (आज के फैसले के बाद)

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Jammu and Kashmir issue jammu-kashmir Article 35A jammu Jammu and Kashmir Jammu Kashmir News Narendra Modi Article 370 kashmir amit shah Ladakh Union Territory
      
Advertisment