केंद्र सरकार की नौकरियों में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, एक-दो नहीं बल्कि 700 लोग कर भी चुके ये कांड
अब तक 700 लोगों के बारे में पता लगाया जा चुका है.
New Delhi:
फर्जीवाड़े के साथ हमारे देश का पुराना नाता रहा है। आए दिन देश में नए-नए फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फर्जीवाड़ा करने वाले लोग छोटी-मोटी जगहों पर ही नहीं बल्कि केंद्र की नौकरियों में भी सीना चौड़ा किए बैठे हुए हैं। ये फर्जी लोग केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी कर रहे हैं। फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के जरिए सरकारी मंत्रालयों में नियुक्त हुए लोगों की संख्या करीब 700 है।
इस साल फरवरी में शुरू हुई थी जांच-पड़ताल
यह जानकारी कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दी। राज्यसभा के सवाल के जवाब में जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। राज्य मंत्री ने बताया कि इस साल फरवरी से सरकार ने ऐसे कर्मचारियों की जांच करनी शुरू की थी, जो फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के जरिए केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसे मामले को लेकर काफी सख्त है। इसके साथ ही मंत्रालयों ने आरोपियों पर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें- घर लौटने के बाद रोजाना बदबूदार मोजे सूंघता था ये शख्स, फिर एक दिन सामने आया ये भयानक नतीजा कि...
700 में से 68 फर्जी लोग हो चुके हैं बर्खास्त
सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस मुहित के तहत अब तक 700 लोगों के बारे में पता लगाया जा चुका है, जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाए थे। इनमें से करीब 68 लोगों पर कार्रवाई करते हुए बर्खास्त भी कर दिया जा चुका है। बता दें कि राज्यसभा सांसद अमर शंकर साबले ने इस मामले पर सवाल किया था, जिसके जवाब में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरूवार को यह जानकारी दी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!