टैरिफ वृद्धि के बाद तमिलनाडु में ईवी चार्जिंग ऑपरेटरों की बढ़ सकती है लागत
मुसीबत में फंसे Mahesh Babu, एक्टर को रियल एस्टेट घोटाले में 34 लाख का कानूनी नोटिस
IND vs ENG: जीतने के बाद भी नंबर-1 नहीं बन पाई टीम इंडिया, WTC अंक तालिका में ऐसा है इंग्लैंड का हाल
प्रसिद्ध पर्वतारोही अनीता कुंडू: बुलंद हौसलों के बूते तय किया कठिन सफर, पहाड़ों से भी ऊंची है कहानी
रणवीर-कियारा की 'Don 3' में इस हसीना की होगी एंट्री, पोस्ट से फैंस को मिला हिंट?
क्या आपका बच्चा भी खाता है क्रीम वाले बिस्कुट? जानिए सेहत के लिए कितने नुकसानदायक
शख्स का जबरदस्त डांस वायरल, ‘मोहब्बतें’ के गाने पर थिरकता देख लोग बोले- ‘Age is just a number!’
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
बिहार : 7468 एएनएम को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश ने निष्ठा से काम करने की जताई उम्मीद

LIVE: कैदियों के फरार होने पर अमरिंदर सिंह का आरोप, पंजाब जेल ब्रेक में राज्य सरकार का हाथ

बदमाशों ने हमला कर के खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू और 4 अन्य को साथ लेकर भाग गए।

बदमाशों ने हमला कर के खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू और 4 अन्य को साथ लेकर भाग गए।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
LIVE: कैदियों के फरार होने पर अमरिंदर सिंह का आरोप, पंजाब जेल ब्रेक में राज्य सरकार का हाथ

खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट चीफ हरमिंदर सिंह 'मिंटू'

पंजाब के नाभा जेल पर रविवार सुबह 10 हथियारबंद अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद बदमाश खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू और 5 अन्य को साथ लेकर भाग गए। हरमिंदर को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

Advertisment

इस घटना के बाद पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी है। इस बीच पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि फरार कैदियों और अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है।

हरमिंदर के साथ गैंगस्टर विकी गोंडर के फरार होने की भी खबर है। गोंडर पर पिछले साल गैंगस्टर सुक्खा खालौन की सरेआम हत्या का आरोप है।

इस मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। लेकिन सवाल भी जरूर उठेंगे।

LIVE अपडेट

पंजाब पुलिस ने जांच के लिए SIT का किया गठन 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि यह घटना साबित करती है कि राज्य में कानून व्यवस्था की क्या हालत है।

अमरिंदर यही नहीं रूके और आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना में पंजाब सरकार का हाथ है।

इधर, घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि नाभा जेल के डीजी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जेल उप अधिक्षक को भी बर्खास्त किया गया है।

पीएमओ राज्यमंत्री जितेन्दर सिंह ने बताया कि संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं, मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर भी सवाल खड़े किए।

कैसे हुआ नाभा जेल पर हमला

बताया जा रहा है कि जेल में 10 बंदूकधारी बदमाश पुलिस की वर्दी पहन कर घुसे थे। इन बदमाशों ने करीब 100 राउंड गोलियां फायर की। वहीं कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बदमाश अपने साथ खालिस्तान चीफ मिंटू के साथ गुरप्रीत सिंह, विक्की गोंडरा, नितिन देओल और विक्रमजीत सिंह विक्की को ले भागे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

punjab jail nabha Khalistan
      
Advertisment