अब प्लास्टिक का होगा 10 रुपये का नोट, सरकार ने आरबीआई को दी मंजूरी
आरबीआई को 10 रुपये मूल्य के प्लास्टिक नोट छापने के परीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। ये नोट लंबे समय तक खराब नहीं होंगे।
नई दिल्ली:
अब जल्द ही 10 रुपये के नोट प्लास्टिक में दिखेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 रुपये मूल्य के प्लास्टिक नोट छापने के परीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। ये नोट लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जबाव में कहा, 'प्लास्टिक के सब्सट्रेट की सरकारी खरीद और 10 रुपये के प्लास्टिक के नोट की छपाई की मंजूरी आरबीआई को दे दी गई है।'
सब्सट्रेट उस अंतर्निहित पदार्थ या परत को कहते हैं, जिस पर नोट की छपाई होती है।
मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक के नोटों का देश के पांच स्थानों पर परीक्षण करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि इन नोटों की उम्र कपास के सब्सट्रेट आधारित बैंक नोटों की अपेक्षा अधिक होगी।
और पढ़ें: जानिए, 500 और 2,000 रुपये के नए नोटों की छपाई पर आई कितनी लागत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Garud Puran Path: गरुड़ पुराण का पाठ मृत्यु के बाद क्यों पढ़ा जाता है, जानें इसका महत्व
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, फिर ऐसे करें उसकी पूजा
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा