अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर हमला, बोले, वह दंगा कराते थे हम दंगल कराते हैं

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर हमला, बोले, वह दंगा कराते थे हम दंगल कराते हैं

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर हमला, बोले, वह दंगा कराते थे हम दंगल कराते हैं

author-image
IANS
New Update
Anurag Thakur

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और कहा कि वो दंगा कराते थे हम दंगल करा रहे हैं।

Advertisment

शनिवार को बागपत में सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सांसद अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें बुराई क्या है? ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी आप प्रदेश में दंगा कराते थे, हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निकलती हैं। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तो वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाते हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर आप पदक विजेताओं को देखेंगे तो पाएंगे कि वे बहुत संपन्न घरों से नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा जिनमें आगे बढ़ने की ललक है और कुछ कर दिखाने व हासिल करने की जज्बा है, ऐसे ही लोग भारत के लिए पदक जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा खोजने आएंगे। उन्हें चुना जाएगा, परखा जाएगा, पॉलिश किया जाएगा और हीरे में बदलने में सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे भारत का नाम रोशन कर सकें।

ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाकर काम किया है। ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत की झोली में आये पदक इसको प्रमाणित करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में जीतने वालों को साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया) के कोच से दो सप्ताह की ट्रेनिंग सरकार अपने खर्चे पर कराएगी और उनको आगे बढ़ाया जाएगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment