अन्ना से मिले महाराष्ट्र के मंत्री, कहा- 27 मार्च को खत्म होगा भूख हड़ताल

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सोमवार को चौथा दिन है। चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे अन्ना का वजन 4 किलो कम हो गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सोमवार को चौथा दिन है। चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे अन्ना का वजन 4 किलो कम हो गया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
अन्ना से मिले महाराष्ट्र के मंत्री, कहा- 27 मार्च को खत्म होगा भूख हड़ताल

अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सोमवार को चौथा दिन है। चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे अन्ना का वजन 4 किलो कम हो गया है।

Advertisment

अन्ना लोकपाल समेत अपनी 11 मांगों को लेकर दिल्ली की रामलीला मैदान में भूख हड़ताल कर रहे हैं।

मोदी सरकार की तरफ़ से अण्णा हजारे से मध्यस्थता कर रहे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने अण्णा हजारे से सोमवार को मुलाकात की। ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार की तरफ़ से कोई अन्ना हजारे से मिलने आया है।

अन्ना से मिलने के बाद गिरीश महाजन ने कहा है, 'अन्ना हजारे की 11 मांगे हैं जिनमे ज़्यादातर पर काम हो रहा है और सरकार इस पर पॉजिटिव है। मंगलवार तक संबंधित मंत्रियों से चर्चा करके अनशन खत्म हो जायेगा।'

आपको बता दे इस बार लोकपाल के अलावा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन दाम की भी मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें: MP : खनन माफिया के खिलाफ खबर लिख रहे पत्रकार की मौत, पुलिस ने बनाई SIT

Source : News Nation Bureau

Ramleela maidan Anna Hazare
Advertisment