राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद विपक्षी दल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पार्टी के कई नेता एक बार फिर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष को बनाने की मांग की है। शिंदे ने कहा, 'राहुल गांधी हमारे नेता हैं। वह कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।'
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति का यह बिल्कुल सही समय है। अमरिंदर ने यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात के बाद की।
पंजाब में चार फरवरी हुए विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत को लेकर गांधी ने उन्हें बधाई दी। पंजाब में 117 सीटों में से कांग्रेस को 77 सीट मिली हैं।
Met @capt_amarinder singhji earlier today.I'm confident that Punjab will once again rise to its true potential under a Congress government pic.twitter.com/LjobFM19W1
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 14, 2017
Rahul Gandhi is our leader. He should be the president of Congress party: Sushil K Shinde, Former Home Minister and Congress leader pic.twitter.com/CZzeChKKgM
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का यह बिल्कुल सही समय है। मैं पिछले एक साल से यह बात दोहरा रहा हूं।'
राहुल से 10 मिनट की मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता ने मीडिया से कहा, 'यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक के दौरान कैबिनेट के गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई।'
और पढ़ें: गोवा CM शपथ पर कांग्रेस बोली, मनोहर पर्रिकर हैं 'दो दिन के सुल्तान'
सिंह ने राहुल को गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। पंजाब चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।
(इनपुट IANS से भी)
Source : News Nation Bureau