Telangana : अमित शाह ने रंगारेड्डी जिले से BJP सदस्यता अभियान की शुरुआत की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद का दौरा किया. शाह ने हैदराबाद से तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले का दौरा किया. यहां उन्होंने बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की.
नई दिल्ली:
भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां शनिवार को एक जनजातीय महिला को सदस्यता कार्ड जारी कर तेलंगाना में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शाह ने दोपहर का भोजन जनजातीय महिला सोनी नायक के घर में किया। सोनी का घर रंगा रेड्डी जिले के ममीदिपल्ली गांव के जनजातीय टोले 'रंगानायकुला थांडा' में है। यह हैदराबाद का बाहरी इलाका माना जाता है।
भाजपा प्रमुख ने जनजातीय महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी, भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव और अन्य नेता भी उनके साथ थे।
भाजपा की अगुवाई वाले राजग की केंद्र की सत्ता में वापसी के बाद शाह का यह पहला तेलंगाना दौरा है।
तेलंगाना में लोकसभा की चार सीटों पर जीत मिलने से उत्साहित पार्टी की योजना आक्रामक तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर राज्य में अपना आधार बढ़ाने की है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
Bangaram: एक्ट्रेस से फिल्म मेकर बनीं सामंथा रुथ प्रभु, नई फिल्म बंगाराम की अनाउंसमेंट
-
Maninee De Molestation: 7 साल की उम्र में एक्ट्रेस के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, अब बरसों बाद बयां किया दर्द
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा