logo-image

गरीब, मजदूरों की राजनीति के नाम पर बस दमन करती रही है त्रिपुरा सरकार: अमित शाह

असम और मणिपुर के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजरें त्रिपुरा पर है।

Updated on: 07 May 2017, 04:12 PM

highlights

  • अमित शाह त्रिपुरा में दो दिन के दौरे पर, कहा- विकास विरोधी है CPM सरकार
  • अमित शाह ने कहा-जिस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं वहां विकास नही हो सकता

नई दिल्ली:

असम और मणिपुर के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजरें त्रिपुरा पर है। बता दें कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसलिए संगठन को मजबूती देने की तैयारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद उठा रखी है। 

इसे भी पढ़ें: असम, मणिपुर के बाद त्रिपुरा फतह की तैयारी में अमित शाह, कहा- माकपा को हरा बीजेपी बनाएगी सरकार

त्रिपुरी की रैली में अमित शाह ने कहा, 'राज्य में CPM की सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। गरीब, मजदूरों के नाम पर कम्युनिस्ट सरकार ने भ्रष्टाचार, दमन के अलावा कुछ नहीं किया।' शाह ने कहा कि त्रिपुरी की सरकार विकास विरोधी सरकार है।

शाह ने विकास के लिए बीजेपी शासित प्रदेशों का उदाहरण दिया। अमित शाह ने कहा कि पहले की UPA सरकार ने त्रिपुरा को 7,000 करोड़ रुपये दिए लेकिन मोदी सरकार ने 25,923 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा बयान, कश्मीर में जबतक बंद नहीं होगी हिंसा तब तक कोई बातचीत नहीं

वहीं महिलाओं की सुरक्षा पर भी शाह ने कहा कि जिस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं, वहां विकास नही हो सकता। शाह ने कहा जनसंख्या के अनुपात में त्रिपुरा में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होते है। 10 महीने में 919 महिलाओं के साथ छेड़खानी हुई है।

अमित शाह दो 6 और 7 मई को त्रिपुरा के दौरे पर है।