New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/27/26-amitchavda.jpg)
अमित चावड़ा (File Photo)
अमित चावड़ा को गुजरात कांग्रेस का नया प्रेसिडेंट बनाया गया है।
पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।
Advertisment
गौरतलब है कि भरत सिंह सोलंकी ने राज्यसभा में सीट न मिलने की वजह से इस्तीफा दे दिया था। सोलंकी ने 19 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी।
चावडा इस समय गुजरात के आणंद स्थित आंकलव सीट से विधायक हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक ही रहा है।
हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान भी कई बार भरत सिंह सोलंकी के इस्तीफे की खबर आई थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ममता ने जमाया डेरा, क्या पड़ेगी फेडरल फ्रंट की नींव!
Source : News Nation Bureau