/newsnation/media/post_attachments/images/2019/09/07/jeff-bezos-15.jpg)
अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस ने ट्वीट कर दी चंद्रयान 2 पर शुभकामनाएं.
हर आम और खास भारतीयों के साथ पूरी दुनिया की निगाहें इसरो के हालिया लूनर मिशन 'चंद्रयान 2' पर ही लगी हैं. नासा की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा पर जा चुके एस्ट्रोनॉट जैरी लाइनेंगर अगर 'चंद्रयान 2' को लेकर अपनी उत्सुकता नहीं छिपा सके हैं, तो दुनिया के सबसे रईस शख्स अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस भी 'चंद्रयान 2' की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं. यही नहीं, जैफ बेजोस ने तो इसरो को 'चंद्रयान 2' पर शुभकामनाएं तक दे डाली हैं.
Rooting for team India. Good luck, India! #Chandrayaan2https://t.co/iWWSqPs4nz
— Jeff Bezos (@JeffBezos) September 6, 2019
यह भी पढ़ेंः अशोक की लाट और इसरो के 'लोगो' की छाप होगी चांद की सतह पर, जानें कैसे
ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट के जरिए 'चंद्रयान 2' के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानियों का उत्साह बढ़ाया है. उन्होंने अपनी ट्वीट में भारत को शुभकामनाएं भी दी हैं. इसके पहले नासा के भूतपूर्व एस्ट्रोनॉट जैरी लाइनेंगर ने भी उत्साह जताते हुए 'चंद्रयान 2' को लेकर अपना उत्साह नहीं छिपाया था. उन्होंने कहा था, ''चंद्रयान 2' बेहद रोमांचक मिशन है. हरेक शख्स इसको लेकर खासा उत्साहित है. मेरी तो सांसे अटकी हुई हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं 'चंद्रयान 2' मिशन को सफलता प्राप्त करते देखूंगा.'
यह भी पढ़ेंः गजब! चंद्रयान-2 की शानदार तस्वीर इस आर्टिस्ट ने नाखून पर उकेरी, तस्वीर हैरान कर देगी
भारत रच रहा इतिहास
गौरतलब है चंद्रयान 2 के लैंडर 'विक्रम' और उसके रोवर 'प्रज्ञान' के चंद्रमा सतह फर उतरते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जएगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी आमद दर्ज कराएगा. इसके पहले सिर्फ तीन देश ही चंद्रमा की सतह पर अपने मिशन को सफलतापूर्वक लैंड कराने में सफल रहे हैं. ये देश हैं अमेरिका, रूस औऱ चीन. हालांकि इनमें से किसी भी देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग नहीं की है.
HIGHLIGHTS
- अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस ने भी ट्वीट कर दी 'चंद्रयान 2' पर दी शुभकामनाएं.
- इसके साथ ही बेजोसने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानियों का उत्साह भी बढ़ाया.
- पूरी दुनिया की निगाहें इसरो के हालिया लूनर मिशन 'चंद्रयान 2' पर ही लगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us