घाटी के मौसम में सुधार के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई।

घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
घाटी के मौसम में सुधार के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल व दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रास्ते से शुक्रवार को दोपहर बाद पवित्र गुफा मंदिर की तरफ बढ़ने की इजाजत दी गई।

Advertisment

एक अधिकारी ने कहा, 'खराब मौसम की वजह से यात्रा को उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर के मार्गो पर सुबह में रोका गया था।' अधिकारी ने कहा, 'मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को दोनों मार्गो से पवित्र गुफा मंदिर के तरफ बढ़ने की इजाजत दी गई।'अमरनाथ गुफा की 40 दिवसीय यात्रा गुरुवार को शुरू हुई। इसमें 6000 यात्री पहले दिन पवित्र गुफा में भगवान अमरनाथ के दर्शन करेंगे।

और पढ़ें: GST लॉन्च Live: पीएम मोदी ने कहा- GST किसी एक सरकार की उपलब्धि नहीं, यह देश की साझी विरासत है

इससे पहले दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की वजह से बंद किया गया और किसी यात्री को यहां से कश्मीर घाटी की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी गई। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

ये भी पढ़ें: जीएसटी में जानें क्या होगा सस्ता-महंगा, किस पर लगेगा कितना टैक्स

Source : IANS

amarnath yatra
      
Advertisment