कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जिसमें 7 अमरनाथ याक्षियों की मौत हो गई है और एक दर्ज़न से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। खुफिया विभाग ने यात्रा के दौरान आतंकी हमले की जानकारी दी थी।
यह हमला सरकार के सुरक्षा प्रबंध के दावे को खोखला साबित करती है। ये पहला हमला नहीं है जब आमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ है।
आइये जानते हैं कि आतंकवादियों ने अमरनाथ श्रद्धालुओं को कब-कब निशाना बनाया है:
# अमरनाथ यात्रियों के पहलगाम बेस कैंप पर आतंकियों ने किया साल 2000 में हमला किया था। इस हमले में 30 श्रद्धालु मारे गए थे और 60 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे।
और पढ़ें: आतंक के साये हजारों लोग करते हैं अमरनाथ यात्रा, जानें इसका महत्व
# 2001 में श्रद्धालुओं के एक कैंप पर आतंकियों ने दो हथगोले फेंके थे जिसमें 12 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए थे।
# 2002 के जुलाई महीने में ही आतंकियों ने जम्मू के पास ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। इस हमले में दो यात्री मारे गए और दो घायल हुए।
# 06 अगस्त 2002 को अमरनाथ यात्रियों के एक कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें 10 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 30 श्रद्धालु घायल हुए थे।
और पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों पर कब और कैसे हुआ हमला, कहां हुई चूक, 10 प्वाइंट में जानिए
# 2006 में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी।
और पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की अक्षय कुमार, ऋतेश देशमुख, हुमा कुरैशी ने की कड़ी निंदा
Source : News Nation Bureau