बारिश थमी, बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर की तरफ जाने की इजाजत दी।

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर की तरफ जाने की इजाजत दी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
बारिश थमी, बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू

उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों मार्गो पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को घंटों बाधित रहने के बाद दोबारा शुरू हो गई।

Advertisment

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर की तरफ जाने की इजाजत दी, हालांकि यात्रा दक्षिण में पहलगाम आधार शिविर पर अभी भी बाधित है।

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था, 'गुफा मंदिर जाने वाले बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर तड़के सुबह से ही बारिश हो रही है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। मौसम में सुधार होने तक उन्हें आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी गई है।'

अमरनाथ यात्रा आधिकारिक रूप से गुरुवार को शुरू हुई। बुधवार को शिविरों से जत्थों ने आगे बढ़ना शुरू किया था। मौसम विभाग ने शनिवार तक अगले 48 घंटों में घाटी में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।

और पढ़ेंः भारी बारिश के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा, मौसम में सुधार के बाद रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कुल 3,425 तीर्थयात्री दो जत्थों में रवाना हुए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे और दूसरा जत्था 4.20 पर रवाना हुआ था।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रवाना हुए जत्थे में 2,679 पुरुष, 592 महिलाएं, तीन बच्चे और 151 साधु शामिल हैं। 60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

heavy rain amarnath yatra Amarnath Yatra 2018
Advertisment