logo-image

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की कांग्रेस छोड़ने की संभावना

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की कांग्रेस छोड़ने की संभावना

Updated on: 30 Sep 2021, 03:10 PM

नई दिल्ली:

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की संभावना है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि खेमे में बदलाव की चर्चा के बीच उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना नहीं है।

कांग्रेस ने अपने आखिरी प्रयास में अमरिंदर सिंह से बात करने और उन्हें भाजपा में शामिल नहीं होने के लिए मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को काम सौंपा दिया है।

सूत्रों का कहना है कि अंबिका सोनी, कमलनाथ और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस कार्य के लिए चुना गया है, क्योंकि तीनों के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं।

लेकिन कांग्रेस नेता अमरिंदर की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात से सावधान हैं, जो कि स्पष्ट संकेत है कि वह सबसे पुरानी पार्टी से अलग हो रहे हैं और वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं या अपना खुद का क्षेत्रीय संगठन बना सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में यह कांग्रेस की संभावनाओं को कम कर सकता है और इससे पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है। इसके विपरीत अकाली दल और आप को चुनाव में फायदा हो सकता है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने अपना मन बना लिया है और एक मीडिया साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह इस तरह का अपमान सहन नहीं कर सकते और कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन सिंह ने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा में जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।

अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। शाह के सरकारी आवास पर करीब एक घंटे तक बैठक चली।

हालांकि, अमरिंदर ने शाह से मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने किसानों के मुद्दों पर चर्चा की। सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित शाह से संकट को जल्द हल करने का आग्रह किया।

सिंह ने बुधवार को शाह के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की। उनसे क्रॉप डायवर्सिफिकेशन (फसल विविधीकरण) में पंजाब की मदद के अलावा तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी के साथ गतिरोध को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.