एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज
एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज
नई दिल्ली:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ कैंपस के अंदर अपनी कनिष्ठ सहयोगी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।घटना 26 सितंबर की है, जब पीड़िता अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए आरोपी के कमरे में गई थी।
उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके सहयोगी ने कमरे में उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने 11 अक्टूबर को हौज खास थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
जांच के दौरान पीड़ित डॉक्टर का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है।
आरोपी डॉक्टर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने कहा, कुछ संभावित स्थानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य