अखिलेश यादव की मांग, सीबीआई करे गोरखपुर हादसे की जांच
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'बीजेपी को सीबीआई से लगाव है। सरकार सीबीआई से गोरखपुर मामले की जांच क्यों नहीं करती है।'
एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'गरीब लोगों की दावते सड़कों पर ही होती हैं। टेंट सड़क पर लगते हैं। वहीं, पार्टी करते हैं। हमारी सरकार आने पर मैं हर थाने को सभी त्योहार मनाने के लिए 5 लाख रुपये दूंगा।'
Sarkar ko CBI se bohat lagao h, CBI bhi unke under hai, kayi jaanchon ke saath saath CBI ki jaanch ho: Akhilesh Yadav #Gorakhpur pic.twitter.com/FFIxm8t2mT
— ANI UP (@ANINewsUP) August 18, 2017
अखिलेश का जवाब योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था, 'अगर सड़कों पर नमाज हो सकता है तो कांवड़ यात्रा क्यों नहीं।'
SP govt in future will give at least Rs 5 lakh to each police station to celebrate Christmas,Eid,Diwali,Holi&other festival: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/8PznbDx9gU
— ANI UP (@ANINewsUP) August 18, 2017
उन्होंने कहा कि 'बीजेपी इतनी बड़ी जीत के बावजूद जनता के बीच जाने से डरती है। हमें कहा गया था कि सपा थाना चलती है। अब कौन चला रहा? अब तो पुलिस ही गुंडई कर रही है।'
यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प को लेकर उन्होंने कहा, 'एक आईपीएस अगर पूर्व सांसद-विधायक से हाथापाई करे तो क्या स्थिति होगी लोकतंत्र की आप समझ सकते हैं।'
इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में ले लिए गए थे। अखिलेश समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव से मिलने औरेया जा रहे थे।
हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जाआ गया था। उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर फैलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में हंगामा शुरू हो गया था।
राज्य के कई इलाकों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़-फोड़ की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी