कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर हत्या के खुलासे का दबाव बनाए अखिलेश : भाजपा

भाजपा ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नाटक में हुई पत्रकार की हत्या पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर दबाव बनाएं कि वह हत्याकांड का खुलासा करे।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर हत्या के खुलासे का दबाव बनाए अखिलेश : भाजपा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशीनगर में भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों को अवसाद का परिणाम बताया है। पार्टी का कहना है कि अखिलेश यादव सच्चाई को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें अवसाद से बाहर आना चाहिए।

Advertisment

भाजपा ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नाटक में हुई पत्रकार की हत्या पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर दबाव बनाएं कि वह हत्याकांड का खुलासा करे।

यह भी पढ़ें: दलित बुद्धिजीवी कांचा इलैया को मिल रही जान से मारने की धमकी, ओवैसी ने की तत्काल सुरक्षा दिए जाने की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'लोकसभा में मिली हार से यदि सपा ने सबक सीखा होता तो विधानसभा चुनाव में सपा की यह हालत न हुई होती। सपा शासनकाल में जिस तरह अराजकता का बोलबाला था और पत्रकारों पर पूरे देश में सबसे अधिक हमले उप्र में ही हुए। पत्रकारों को जलाकर मार डाला गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरोपी सपा नेताओं व अपराधियों के संरक्षण में लगे रहे।'

प्रवक्ता ने कहा, 'आज अखिलेश यादव कर्नाटक की पत्रकार की हत्या पर आंसू बहाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सपा को जिसका साथ पंसद है, उसी कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में सरकार है। अखिलेश अपने साथियों पर दबाव बनाएं कि वे हत्याकांड का खुलासा करें। अखिलेश यादव के बयान स्तरहीन हैं, हताशा और अवसाद से घिरे हुए हैं।'

यह भी पढ़ें: अयोध्या जमीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC से कहा, 10 दिनों के भीतर पर्यवेक्षक नियुक्त करें

HIGHLIGHTS

  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोप अवसाद का परिणाम: भाजपा
  • पत्रकारों पर पूरे देश में सबसे अधिक हमले उप्र में हुए: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

Source : IANS

BJP congress Akhilesh Yadav Karnataka Government Karnataka journalist murder uttarpardesh
      
Advertisment