हाईवे पर बोल्डर रखने वाले एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे - अखिलेश

हाईवे पर बोल्डर रखने वाले एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे - अखिलेश

हाईवे पर बोल्डर रखने वाले एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे - अखिलेश

author-image
IANS
New Update
Akhileh YadavFile

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए।

Advertisment

लखनऊ में गठबंधन तथा विलय कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी के बढ़ते कुनबे को देखकर बेहद भयभीत है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर के सभी नेता डीएम से मिलने गए हैं। हमें अभी तक परमिशन नहीं मिली है। उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए हैं। सपा नेताओं के घर पर पुलिस मौजूद है। नेताओं को कैद किया जा रहा है। जो हाईवे पर बोल्डर रखते हैं वह एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर उद्घाटन एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगी इसके बाद हम फिर कार्यक्रम बनाकर उसपर चलेंगे। आने वाले समय में साइकिल चलाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री कल जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, उसका निर्माण तो समाजवादी पार्टी ने किया है। इसके कार्य को जल्दी निपटाने के चक्कर में ऐसा बनाया गया है कि इस पर लम्बा सफर करने वालों की कमर में दर्द होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सांकेतिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में हम सभी एक्सप्रेस-वे किनारे मंडी बनाएंगे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने तो प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यहां पर कानून बनाकर मजदूर को जकड़ा जा रहा है। इनको सरकार ने लॉकडाउन में अनाथ छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने ललितपुर के पीड़ित परिवार की एक लाख की मदद दी। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है।

सपा सरकार ने इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाने का काम किया है। उसकी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को पता नहीं कि एक्सप्रेस वे में कौन सी बिटामिन मिलाई है।

लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की। इसी दौरान लेबर एस पार्टी तथा भारतीय किसान सेना का सपा में विलय हुआ। इनके नेताओं ने पार्टियों के समाजवादी पार्टी में विलय की भी घोषणा की। भारतीय किसान सेना के रामराज सिंह पटेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

लेबर एस पार्टी के विलय से पहले महान दल के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस दौरान कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी ने भी समाजवादी पार्टी में विलय किया। बदायूं से कांग्रेस के पूर्व सांसद सलीम शेरवानी तथा कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने दो दर्जन नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कुंवर हर्षित की किताब दी सोशलिस्ट हीरो का विमोचन भी किया। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने सपा का समर्थन किया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment