logo-image

Air India महिलाओं के लिए शुरू करेगा रिजर्वेशन, फ्लाइट में 6 सीटें होंगी रिजर्व

भारत में लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों, मेट्रो और बस में भी महिलाओं के लिए अलग से कोच और सीट रिजर्व होती हैं।

Updated on: 12 Jan 2017, 05:31 PM

highlights

  • 18 जनवरी से शुरू होगी सुविधा
  • अभी सिर्फ घरेलू विमानों में महिलाओं के लिए होगा रिजर्वेशन

 

नई दिल्ली:

एयर इंडिया महिलाओं के लिए फ्लाइट में रिजर्वेशन शुरू करने जा रहा है। हर घरेलू विमान में महिलाओं के लिए 6 सीट रिजर्व होंगी। यह सुविधा 18 जनवरी से मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके पहले दुनिया में किसी भी विमान कंपनी ने महिलाओं को ऐसी सुविधा नहीं दी है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया महिलाओं के लिए 6 सीट रिजर्व रखने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा। 18 जनवरी से हर घरेलू विमान में महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि भारत में लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों, मेट्रो और बस में भी महिलाओं के लिए अलग से कोच और सीट रिजर्व होती हैं।

यह कदम हाल में हुी में फ्लाइट में हुए एक हादसे के बाद उठाया गया है। दरअसल, एयर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यात्री ने बिजनेस क्लास से इकॉनमी क्लास में आकर सो रही महिला से छेड़छाड़ की थी।