logo-image

अश्विनी चौबे ने बतौर पर्यावरण राज्य मंत्री संभाला कार्यभार

अश्विनी चौबे ने बतौर पर्यावरण राज्य मंत्री संभाला कार्यभार

Updated on: 12 Jul 2021, 04:40 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के बाद सोमवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

पर्यावरण मंत्रालय के सचिव आर. पी. गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चौबे ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व पर्यावरण मंत्रालय परिसर में एक पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पिछले सात वर्षों में पर्यावरण मंत्रालय ने कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वन क्षेत्र को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

चौबे 7 जुलाई को कैबिनेट में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। पर्यावरण मंत्रालय के अलावा, 68 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री भी हैं।

चौबे बक्सर (बिहार) निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य हैं। वे 1995 और 2014 के बीच पांच बार बिहार विधान सभा के सदस्य भी रहे हैं। इसके साथ ही वह अध्यक्ष, निजी सदस्य विधेयक और संकल्प समिति एवं प्रकृति संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति, बिहार विधान सभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2008-2010 के बीच बिहार सरकार के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.