डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर फैसले से पहले चंडीगढ़, पंचकूला में पसरा सन्नाटा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर यौन दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को फैसले से पहले चंडीगढ़ और पंचकूला के आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लगने की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर फैसले से पहले चंडीगढ़, पंचकूला में पसरा सन्नाटा

गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले चंडीगढ़, पंचकूला में पसरा सन्नाटा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर यौन दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को फैसले से पहले चंडीगढ़ और पंचकूला के आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लगने की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

Advertisment

पंचकूला में गुरमीत राम रहीम के दो लाख से अधिक अनुयायी जुटे हुए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए बुलाई गई केंद्रीय अर्धसैनिकबलों के प्रयासों के बावजूद ये अनुयायी स्थान को खाली नहीं कर रहे हैं।

पंचकूला के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि घर में दूध और अन्य जरूरी सामान की किल्लत है उसके बावजूद हम अपने घरों में दुबके हुए हैं। बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि बीते तीन दिनों से हजारों की संख्या में डेरा के अनुयायी यहां इकट्ठा हैं।

यह भी पढ़ें : क्या है डेरा सच्चा सौदा? जानें इससे जुड़ी मुख्य बातें

एक अन्य निवासी ने कहा, 'अभी तक डेरा के अनुयायी शांत हैं। उनसे किसी तरह का खतरा नहीं है लेकिन अगर अदालत का फैसला गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आता है तो दंगे जैसी स्थिति की संभावनाएं हैं।'

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पंचकूला के कुछ आवासीय इमारतों के चारों ओर बाड़ बना दी है ताकि डेरा के अनुयायी वहां तक नहीं पहुंच सके। गुरमीत राम रहीम सिंह पर उनकी एक पूर्व शिष्या द्वारा लगाए गए यौन दुष्कर्म के मामले पर दोपहर 2.30 बजे के आसपास फैसला आ सकता है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं गुरमीत राम रहीम? जानें इनसे जुड़ी 10 मुख्य बातें

Source : News Nation Bureau

Panchkula cbi court Ram Rahim Rape case Court to pronounce verdict
      
Advertisment