झारखंड में सभी मतदाता अपना पहचान पत्र ऐप पर ऑनलाइन अपडेट करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
झारखंड में सभी मतदाता अपना पहचान पत्र ऐप पर ऑनलाइन अपडेट करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रांची:
झारखंड में वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान लिस्ट में नये वोटरों के नाम तो जोड़े ही जायेंगे, लिस्ट की त्रुटियां दूर करने के लिए बूथों पर विशेष कैंप भी लगाये जायेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र को निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाकर ऑनलाइन अपडेट कर लें। इसे अपने मोबाइल फोन पर आसानी से किया जा सकता है। जो ऐसा नहीं कर पा रहे, वे प्रज्ञा केंद्र से इसकी सुविधा ले सकते हैं। ऐप पर हर समस्या का समाधान है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष के हो चुके सभी लोग मतदाता सूची में नाम जरूर दर्ज कराएं। इसके लिए सभी कॉलेजों के प्राचार्य से पत्राचार कर सहयोग की अपील की गई है। इस कार्य के लिए आयोग एक नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिकों से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करेगा। उसके लिए 20, 21, 27 और 28 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन होगा। वहीं 24 नवंबर को दिव्यांग जनों के लिए विशेष कैंप लगेगा।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के सभी कार्यों को डिजिटल रूप में कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य को गति देने के लिए आयोग नागरिकों द्वारा स्वहस्ताक्षरित दस्तावेजों को स्वीकार करेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ऐप के माध्यम से बीएलओ द्वारा बीएलओ चेकलिस्ट कार्य में पूरे देश में झारखंड तीसरे स्थान पर है।
बताया गया कि 15 जनवरी 2021 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार अभी राज्य में 2 करोड़ 35 लाख 39 हजार 328 मतदाता हैं। इनमें उनमें पुरुष 1,21,89,293 करोड़, महिला 1,13,49, 698 तथा उभयलिंगी 338 हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाता 1,70,280 हैं। वहीं अंतिम प्रकाशन के बाद से अब तक कुल 4,82,806 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है। उसमें 18 से 20 आयुवर्ग के कुल 2,09,734 मतदाता शामिल हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी