कर्नाटक के रण में कूदेगी सोनिया, दो साल बाद चुनावी रैली को करेंगी संबोधित

करीब दो साल बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

करीब दो साल बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
कर्नाटक के रण में कूदेगी सोनिया, दो साल बाद चुनावी रैली को करेंगी संबोधित

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो- IANS)

करीब दो साल बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले वाराणसी में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Advertisment

हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि कर्नाटक चुनाव में इसके अलावा किसी और रैली को संबोधित करेंगी। राज्य में 12 मई को चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

करीब दो साल से सोनिया गांधी किसी चुनावी रैली को संबोधित नहीं कर रही थी। वह उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गई थी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी वाराणसी में दो अगस्त 2016 को एक रोड शो कर रही थी इस दौरान वह बीमार पड़ गई थी।

इसे भी पढ़ेंः सिद्धारमैया ने पीएम, शाह और बीजेपी को भेजा कानूनी नोटिस

उनकी अनुपस्थिति में राहुल गांधी ने पार्टी के चुनावी प्रचार का कमान संभाला। राहुल गांधी देश भर में घूम-घूमकर पार्टी और उसके उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

congress Sonia Gandhi PM modi karnataka elections
Advertisment