दिलीप पांडे के बाद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, एमसीडी चुनाव में आप की हार के बाद इस्तीफों का दौर शुरू
अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी और पंजाब के प्रभारी रहे संजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पंजाब चुनावों की जिम्मेदारी थी।
नई दिल्ली:
एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी और पंजाब के प्रभारी रहे संजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पंजाब चुनावों की जिम्मेदारी थी।
संजय सिंह के अलावे दिल्ली प्रदेश के प्रभारी आशीष तलवार ने भी एमसीडी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। इस बीच पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर दिल्ली के सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई है।
यही नहीं पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भी पद छोड़ दिया है। दुर्गेश ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आप के पंजाब सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया। देश को बेहतर बनाने के लिए मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निरंतर कार्य करता रहूंगा।'
एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। उनके विधानसभा क्षेत्र के तीनों वार्डों में पार्टी को हार झेलनी पड़ी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी