logo-image

गुरमीत सिंह के बाद संत रामपाल पर आ सकता है अहम फैसला, हिसार जेल में हैं बंद

संत रामपाल पर सरकारी कामों में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज है। रामपाल इन दिनों देशद्रोह के एक मामले में हिसार जेल में बंद हैं।

Updated on: 27 Sep 2017, 01:47 PM

highlights

  • संत रामपाल हिसार जेल में बंद, आज आ सकता है फैसला
  • रामपाल पर देशद्रोह और आश्रम पर लोगों को जबरन बंधक बनाने का केस दर्ज है 

नई दिल्ली:

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा के सोमवार को ऐलान के बाद अब सबकी नजरें संत रामपाल पर आने वाले फैसले पर टिक गई है।

यह मामला भी हरियाणा का है। हरियाणा के बरवाला के सतलोक आश्रम के संचालक संत रामपाल के खिलाफ चल रहे दो केसों में मंगलवार को फैसला आ सकता है।

संत रामपाल पर सरकारी कामों में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज है।

रामपाल इन दिनों देशद्रोह के एक मामले में हिसार जेल में बंद हैं। उन्हें तीन साल पहले 20 नवंबर, 2014 को एक विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था। रामपाल पर हत्या का भी केस दर्ज है जो 2006 में हुआ था।

यह भी पढ़ें: बलात्कार के दोषी गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तब समर्थकों ने पूरे आश्रम को घेर लिया था। फिर बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस राममाल को हिरासत में लेने में कामयाब रही।

कौन हैं संत रामपाल

संत रामपाल ने हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह स्वामी रामदेवानंद महाराज से संपर्क में आए और उनके शिष्य बन गए।

रामपाल ने करीब 23 साल पहले 1995 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सत्संग करने लगे। यही से उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ती चली गई।

आर्य समाज से रहा विवाद

संत रामपाल के 2006 में स्वामी दयानंद की लिखी एक किताब पर टिप्पणी के बाद दोनों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और पुलिस ने आश्रम को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: चीन ने अपनी सेना पीछे हटाई, सड़क निर्माण भी रोका

इस दौरान रामपाल भी गिरफ्तार हुए और फिर जेल से बाहर भी आए। लेकिन आर्य समाज से उनके समर्थकों की समय-समय पर झड़प जारी रही।

लगातार हो रही घटनाओं के बीच पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने संत रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। तब संत के समर्थकों ने रामपाल को अस्वस्थ बताकर गिरफ्तारी का आदेश मानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: IN PICS: 'अक्सर 2' की एक्ट्रेस जरीन खान की ये हॉट तस्वीरें किसी को भी बना देंगी दीवाना