गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं रोहिंग्या मुसलमान
राजनाथ सिंह ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान शर्णार्थियों के गैरकानूनी तरीके से भारत में आने पर देश की सुरक्षा को खतरा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
highlights
- रोहिंग्या मुसलमान देश की सुरक्षा के लिए बन सकते हैं खतरा: राजनाथ सिंह
- करीब 40 हजार रोहिंग्या शरणार्थी भारत में गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं
नई दिल्ली:
रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान शर्णार्थियों के गैरकानूनी तरीके से भारत में आने पर देश की सुरक्षा को खतरा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मानवता के तहत अपने देश में हम शरणार्थियों को जगह देते हैं लेकिन गैरकानूनी अप्रवास के सख्त खिलाफ हैं और जो भी गैर कानूनी तरीके से भारत में धुसने की कोशिश करेगा या शरण लेगा उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध रूप से भारत में शरण लेने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने भारत-म्यांमार पर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है और वहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।
म्यांमार दौरे के दौरान राखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती और हिंसा पर पीएम मोदी ने चिंता भी जताई थी।
प्रधानमत्री ने कहा था, 'म्यांमार की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिये सभी पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए।' म्यांमार से पलायन कर रोहिंग्या मुस्लिम भारत आ रहे हैं। करीब 40 हजार रोहिंग्या शरणार्थी भारत में गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं। इधर भारत सरकार उन्हें वापस भेजने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कांग्रेस की गलत नीति का नतीजा
दूसरी तरफ जम्मू व्यापार संगठन ने जम्मू में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद से जम्मू में एक बार फिर हिंसा का ख़तरा मंडरा रहा है। बीते दिनों रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कश्मीर में हिंसा भी हुई थी।
रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस भेजने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितंबर तक के सुनवाई टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या लोगों को भारत में रहने देने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब भी मांगा है।
ये भी पढ़ें: राहुल ने कहा अखिलेश-स्टालिन ने भी वंशवाद आगे बढ़ाया, इसलिए सिर्फ मेरे पीछे ना पड़ें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा