दिसंबर में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या में 2.48 फीसदी को बढ़ोत्तरी हुई: ट्राई

देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.12 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 की समाप्ति तक 1.15 अरब हो गई।

देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.12 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 की समाप्ति तक 1.15 अरब हो गई।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
दिसंबर में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या में 2.48 फीसदी को बढ़ोत्तरी हुई: ट्राई

देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.12 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 की समाप्ति तक 1.15 अरब हो गई। यह मासिक वृद्धि दर 2.48 फीसदी ठहरती है।

Advertisment

यह आंकड़ा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को जारी किया है। शहरी उपभोक्ताओं की नवंबर 2016 के अंत में संख्या 65.90 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 68.31 करोड़ हो गई। इसी अवधि के दौरान ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 46.43 करोड़ से बढ़कर 46.86 करोड़ हो गई।

इसे भी पढ़ें: आरबीआई गवर्नर ने कहा- 'नोटों की कमी जल्द होगी खत्म'

देश में कुल दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 87.81 से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 89.90 हो गया।कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.09 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 1.12 अरब हो गई। इसमें मासिक वृद्धि 2.53 फीसदी दर्ज की गई।

देश का वायरलेस दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 85.90 से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 88.00 हो गया।

Source : IANS

Trai
      
Advertisment