भारत के 101 अरबपतियों में शीर्ष पर मुकेश अंबानी: फोर्ब्स
भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं।
नई दिल्ली:
अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। फोर्ब्स मैगजीन की यहां जारी नई लिस्ट में यह जानकारी दी गई है।
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार भारत में 101 अरबपति हैं। पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है। मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं। एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी। चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी, सपा नेता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं। पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डालर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डालर थी। उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डालर आंकी गई है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हिंदुओ की घटती जनसंख्या पर आरएसएस ने जताई चिंता
फोर्ब्स की दुनिया के अरबपति 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है। एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 फीसदी की जोरदार वृद्धि हुई है।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर सरकार से 31 दिसंबर की समयसीमा पर पूछे सवाल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!