बदख्शां में 600 विस्थापित अफगान नागरिक अपने घर लौटे
बदख्शां में 600 विस्थापित अफगान नागरिक अपने घर लौटे
काबुल:
तालिबान के अधिग्रहण से पहले के महीनों में भीषण लड़ाई से विस्थापित हुए करीब 600 अफगान नागरिक अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र से उत्तरी बदख्शां प्रांत में अपने घरों को लौट गए हैं।प्रांतीय गवर्नर मौलवी अमानुद्दीन मंसूर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंसूर ने कहा कि 15 अगस्त को तालिबान के राजधानी काबुल के अधिग्रहण से पहले संघर्ष के दौरान वापसी करने वाले लोग विस्थापित हो गए थे।
उन्होंने कहा, वे खुले मैदान में विकट स्थिति में रह रहे थे। प्रांतीय अधिकारियों द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद वे वापस लौटे हैं।
गवर्नर के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र में सभी विस्थापित लोगों को जल्द से जल्द अपने गांवों में लौटने में मदद करने के प्रयास चल रहे हैं, क्योंकि सर्दी शुरू होने वाली है।
इस प्रांत पर 10 अगस्त को तालिबान का कब्जा हो गया था।
पिछले महीने के अंत में, मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि अफगानिस्तान में इस साल 6,35,000 से अधिक लोगों को मजबूरी में हिंसा के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है, जिसमें 12,000 से अधिक लोग काबुल में विस्थापित हुए हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य