नकली स्टांप पेपर स्कैम के दोषी अब्दुल करीम तेलगी की हालत नाजुक, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती
नकली स्टांप पेपर स्कैम केस में दोषी पाए गए अब्दुल करीम तेलगी की हालत नाजूक बनी हुई है। तेलगी को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तेलगी के वेंटिलेटर पर होने की खबर है।
नई दिल्ली:
नकली स्टांप पेपर स्कैम केस में दोषी पाए गए अब्दुल करीम तेलगी की हालत नाजुक बनी हुई है। तेलगी को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल तेलगी के वेंटिलेटर पर होने की खबर है।
तेलगी को अस्पताल में करीब चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि वह 30 साल की जेल की सजा काट रहा था। तेलगी को नकली स्टांप पेपर स्कैम में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उसे यह सजा सुनाई गई थी।
2002-03 के दौरान नकली स्टैंप पेपर रैकेट मामले में विशेष जांच दल ने कई फोनों पर उसकी बातचीत को टेप किया था। करोड़ों रुपये के स्टांप पेपर घोटाला मामले के मुख्य अभियुक्त अब्दुल करीम तेलगी को दोषी ठहराया गया।
कोर्ट ने इस मामले में तेलगी को साल 2007 से 30 साल तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। जानकारी के मुताबिक फर्जी स्टांप पेपर वह अपने एजेंटों के साथ मिलकर बनाता था और इन्हें कथित तौर पर बैंकों, बीमा कंपनियों और ब्रोकरेज फर्मों को बेच देता था।
स्टैम्प पेपर घोटाला शायद भारत के इतिहास का सबसे अजीब घोटाला था। अब्दुल करीम तेलगी जो फल-सब्ज़ियां बेचा करता था, उसने नकली स्टैम्प पेपर छाप कर करोड़ों का घपला किया।
तेलगी पहले नकली पासपोर्ट बना कर लोगों को ठगता था, फिर उसने नकली स्टैम्प पेपर छाप कर बैंक्स, बीमा कंपनियों, विदेशी निवेशकों और शेयर ब्रोकिंग कंपनियों को बेचे। इस घोटाले की वजह से तेलगी ने 12 राज्यों में 20,000 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!